आज बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है जिसका असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों के मौसम पर भी नजर आने वाला है। सप्ताह के अंत तक पुरवाई हवाएं चलने पर सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 29 October 2024
देहरादून: अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में मौसम अब बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ो में सर्द काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे पहाड़ों में कड़ाके की ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है।
Uttarakhand Weather Update 29 October 2024
इन दिनों पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते इलाके में ठंड बढ़ रही है। चारों धामों में इन दिनों कपाट बंद होने की तैयारी जोरों पर है। चारों धाम के कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है, साथ ही हल्की-हल्की बर्फ़बारी भी शुरू हो गई है। बीते रविवार को बादल छाने के कारण केदारनाथ धाम जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया और यात्रियों को वापस ही लौटना पड़ गया, लेकिन पैदल यात्रा करने वाले यात्री रविवार को ख़राब मौसम में भी केदारनाथ पहुँच गए।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज 29 अक्टूबर को उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 4000 फीट और इससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की सम्भवना है।राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण मैदानों में भी ठण्ड बढ़ने की सम्भवना है। देहरादून दोपहर में गर्मी बरकरार रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम को मौसम ठंडा बढ़ने की संभावना भी है।
तापमान की स्थिति
सोमवार 28 अक्टूबर को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।