पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी 42 सीटर विमान सेवा शुरू हो गई। कल बृहस्पतिवार को 42 सीटर विमान दिल्ली से नैनीसैनी हवाईअड्डे पहुंचा। पहली उड़ान में 21 यात्री दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचे।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Delhi to Pithaoragarh in 1 and haft hour flight starts
पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार 7 नवंबर 2024 को पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा का वर्चुवली शुभारंभ किया। विमान के पिथौरागढ़ पहुँचने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस सभी अधिकारियों और मंत्रियों ने इन यात्रियों का फूल मालाओं और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया।
Delhi to Pithaoragarh in 1.5 hour, Alliance Air flight Starts
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमान सेवा का वर्चुवली शुभारंभ कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीर है। इसी कारण से बीजेपी सरकार ने राज्य की सीमांत क्षेत्रों जनता से किया वादा निभाते हुए पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की है।
खुलेंगे विकास के नए द्वार
केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से, इस क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। इससे यहां पर पर्यटन में बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस मौके पर कहा कि पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना जिले के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इससे जनपद में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।