Uttarakhand News: बरेली के 2 बदमाश उत्तराखंड में कर रहे थे चेन स्नेचिंग, पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

रुद्रपुर में आज फिर एनकाउंटर, चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली, दोनों बदमाश घायल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Encounter in Rudrapur: 2 Chain snatchers from Bareilly caught by Uttarakhand Police
Image: 2 Chain snatchers from Bareilly caught by Uttarakhand Police

रुद्रपुर: शहर के किच्छा रोड पर आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से चेन स्नेचिंग करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग के दो शातिर बदमाशों को एसओजी और पुलिस की टीम ने एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया।

2 Chain snatchers from Bareilly caught by Uttarakhand Police

एनकाउंटर में पैर पर गोली लगने से घायल हुए कुख्यात बदमाश आकाश और नासिर को फिलहाल रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश बरेली के रहने वाले हैं और इनके ऊपर पहले से ही यूपी और उत्तराखंड में काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दो माह में अब तक छह बदमाशों का एनकाउंटर

सुबह-सुबह रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल भी जिला अस्पताल पहुंच गए। ज्ञात हो कि जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कप्तान के रूप में कमान संभालने के बाद बीते दो माह में पुलिस अब तक छह बदमाशों का एनकाउंटर कर चुकी है। बदमाशों के ऊपर यूपी और उत्तराखंड के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल हुए बदमाशों से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के इंचार्ज संजय पाठक और रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी पूछताछ कर रहे है।