उत्तराखंड: पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर आज से भर्ती, UKSSSC अधिसूचना जारी.. ऐसे कीजिये आवेदन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। भर्ती परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Police Constable: Recruitment for 2000 posts of Uttarakhand Police Constable
Image: Recruitment for 2000 posts of Uttarakhand Police Constable

देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन खोल दिए हैं और साथ ही इसके लिए परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

Recruitment for 2000 posts of Uttarakhand Police Constable

UKSSSC द्वारा उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को किसी मान्यता विद्यालय से इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि:

प्रारंभिक तिथि: 08-November-2024
अंतिम तिथि: 29-November-2024

भर्ती के लिए आयु सीमा:

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अभ्यर्थी की अधिकतम आयु: 22 वर्ष

आवेदन शुल्क:

जनरल और OBC वर्ग: 300 रूपये
SC, ST और EWS: 150 रूपये
जो अभ्यर्थी अनाथ हैं उनके लिए आयोग कोई आवेदन शुल्क नहीं लगाया है।

आवेदन लिंक और परीक्षा तिथि:

भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 15 जून 2025 को निर्धारित की गई है।