गढ़वाल: ग्राम प्रधान ने विदेशी रिश्तेदारों के खाते में डाली मनरेगा की मजदूरी, RTI में सामने आया सच

उत्तराखंड के थलीसैंण में विदेश में रहने वाले भाई और रिश्तेदारों के खातों में मनरेगा की मजदूरी डालने का मामला सामने आया है, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर कई आरोप लगाए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
MNREGA in Uttarakhand: Pradhan sent MNREGA wages to his foreign relatives
Image: Pradhan sent MNREGA wages to his foreign relatives

पौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण ब्लॉक के कपरोली गांव में विकास कार्यों में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने रिश्तेदारों और भाई जो विदेश में रहता है, उनके खाते में मनरेगा की मजदूरी डाली है। वहीं मामले में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जल्द जांच कराने की बात कही है।

Pradhan sent MNREGA wages to his foreign relatives

पौड़ी जनपद के थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत कपरोली गांव में विकास कार्यों में ग्रामीणों ने धांधली करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ग्रामीण और आरटीआई कार्यकर्ता भगत सिंह रावत ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत ली गई जानकारी में जो कार्य कागजों में दिखाए गया है, वह धरातल पर मौजूद ही नहीं हैं। जिससे ग्रामसभा में किए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का पता चलता है।

लाखों का गबन, व्यक्तिगत कामों को भी दिखाया सार्वजनिक

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलिंग निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, सीसी मार्ग, पुश्ता निर्माण, घी ग्रोथ सेंटर, टिन शेड निर्माण जैसे कार्यों में भी खानापूर्ति कर लाखों का गबन किया गया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत कामों को सार्वजनिक दिखाया गया है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान प्रधान पति के भाई जो विदेश में कार्यरत है, उसके खाते में डाली गई है।

बिना कार्य किए ही खातों में भेज दी मजदूरी

इसके अलावा जो लोग गांव में नहीं रहते और बिना कार्य किए ही लोगों के खातों में भी मजदूरी का लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पौड़ी से पूरे मामले में विकासखंड स्तर के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान की मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जांच अधिकारी नामित करते हुए जल्द मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।