Uttarakhand News: लगातार दूसरी बार T20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बेटियां, इस बार उत्तराखंड आएगी ट्रॉफी

उम्मीद है इस बार उत्तराखंड की बेटियां ट्राफी घर लाएंगी। उत्तराखंड की टीम ने बढ़ौदा की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Women Cricket Team: Girls in T20 Championship for the second time in a row
Image: Girls in T20 Championship for the second time in a row

देहरादून: बढ़ौदा की क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के सेमीफइनल में पहुंच गई है।

Girls in T20 Championship for the second time in a row

उत्तराखंड की क्रिकेटर बेटियां आसमान छू रही हैं, टी-20 टीम लगातार दूसरे सीजन में सेमीफाइनल में पहुँच गयी है। उम्मीद है इस बार बेटियां ट्राफी घर लाएंगी। उत्तराखंड की टीम ने बढ़ौदा की टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन सेमीफाइनल में पहुँचने की उपलब्धि हासिल की है।

15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल की जीत

उत्तराखंड की टीम की ओर से अमीषा ने 03 और सफीना ने 2 विकेट लिए। वहीं दूसरी ओर क्वार्टर फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली बढ़ौदा की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन बनाए। जीत के लिए 82 रन का टारगेट लेकर मैदान में उतरी उत्तराखंड की टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में एकता बिष्ट ने नाबाद 22 रन बनाए, जबकि मानसी जोशी ने नाबाद 15 रन की पारी खेली। इसके अलावा, नंदिनी कश्यप ने 16 रन बनाए। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद, उत्तराखंड की टीम लगातार दूसरी बार सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।