देहरादून: अवैध पार्टी पर पुलिस की रेड, अर्धनग्न हालत में मिले 57 लड़के-लडकियां.. बिखरी पड़ी थी शराब

देहरादून के गढ़ीकैंट क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पार्टी करते 40 लड़के और 17 लड़कियां पकड़े हैं. पुलिस को गढ़ी कैंट के लोगों से काफी समय से एक मकान में अनैतिक धंधा संचालित होने की सूचना मिल रही थी।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
illegal party raid: Raid on illegal party 57 boys and girls caught semi naked
Image: Raid on illegal party 57 boys and girls caught semi naked

देहरादून: पुलिस को गढ़ी कैंट के लोगों से काफी समय से एक मकान में अनैतिक धंधा संचालित होने की सूचना मिल रही थी। शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा तो वहां 40 लड़के और 17 लड़कियां अर्धनग्न हालत में मिले। सभी रईस घरों से हैं। बताया कि वे हाउस पार्टी कर रहे थे।

Raid on illegal party: 57 boys and girls caught semi naked

राजधानी कैंट थाना में निजी आवास में कल देर रात पुलिस ने छापेमारी कर नशे में धुत युवाओं को पकड़ा है। अवैध हाउस पार्टी में पुलिस ने मौके से अर्धनग्न हालातों में 40 लड़के व 17 लड़कियों के साथ ही भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब भी पकड़ी है। पुलिस को 23 नवंबर शनिवार की देर रात गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

पुलिस को फ़ोन पर मिली सूचना

दरअसल, SSP देहरादून को शनिवार देर रात एक फ़ोन आया था, फ़ोन करने वाले ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र में एक निजी आवास पर हाउस पार्टी अवैध रूप से की जा रही है। एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी सदर को तुरंत एक्शन के निर्देश दिए तो पुलिस ने रेड टीम बनाई और आबकारी विभाग के साथ मिलकर कैंट क्षेत्र के इस निजी आवास पर रेड मारी। आवास पर नशे में धुत 57 रईसजादे पाए गए जो अवैध रूप से पार्टी आयोजित कर रहे थे. इनमे 40 लड़के व 17 लड़कियां शामिल थे।

  • WhatsAap पर देते थे इनविटेशन

    Dehradun Garhi Cantt Party
    Pic: 1/ 1
    Image: Dehradun Garhi Cantt Party

    पुलिस ने बताया कि इस अवैध पार्टी में सम्मिलित होने हेतु गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली और भरी बोतलें बरामद हुई। ये भवन श्रीमती रजनी, पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला थाना कैंट देहरादून ने नाम परहै. पुलिस ने मकान मालिक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. अवैध पार्टी में सम्मिलित युवाओं से पूछताछ कर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।