Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
कोटद्वार: गौरी गुसाईं की ये सफलता छोटे शहरों के बच्चों के लिए प्रेरणा है, कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन हो तो कोई भी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
कोटद्वार की गौरी गुसाईं का चयन अंडर 15 उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। गौरी गुसाईं कोटद्वार की पहली ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनका चयन उत्तराखण्ड की टीम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। गौरी गुसाईं के पिता माधव सिंह गुसाईं कोटद्वार के ही एक विद्यालय में शिक्षक हैं वहीं उनकी मां मोनिका गुसाईं एक कुशल गृहिणी हैं। गौरी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
गौरी के कोच मोहित बिष्ट ने बताया कि गौरी एक मेहनती बच्ची है, वो अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उत्तराखण्ड अंडर 15 बालिका क्रिकेट टीम के लिए चयनित हुई है। उन्होंने बताया कि गौरी ने सनराइज क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियों को सीखा। कोच और खिलाड़ी भी गौरी की उपलब्धि को एक प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। राज्य समीक्षा की ओर से बेटी गौरी को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं सहित ढेर सारी शुभकामनाएं।