उत्तराखंड: सहायक अध्यापकों के 4 काउंसलिंग के बाद भी पद खाली, जल्द 5वीं काउंसलिंग की तैयारी

एक तरफ जहाँ युवा नौकरी की विज्ञप्ति आने का सालों-साल इंतज़ार करते हैं वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Counselling of Assistant Teachers: Assistant Teacher Posts Vacant in Uttarakhand Fifth Counseling Soon
Image: Assistant Teacher Posts Vacant in Uttarakhand Fifth Counseling Soon

देहरादून: शिक्षा विभाग को सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती पूरी करना मुश्किल साबित हो रहा है। अब तक चार काउंसलिंग हो चुकी हैं, लेकिन कई पद अब भी खाली हैं। इन्हें भरने के लिए विभाग जल्द ही पांचवीं काउंसलिंग आयोजित करेगा।

Assistant Teacher Posts Vacant in Uttarakhand Fifth Counseling Soon

उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 184 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। इस भर्ती में 2536 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, लेकिन उम्मीद के विपरीत 10 अगस्त को आयोजित पहली काउंसलिंग में केवल 65 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें से बैकलॉग के 35 पदों पर सिर्फ चार अभ्यर्थी और नए 149 पदों पर 61 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। बैकलॉग के पदों पर एक काउंसलिंग के बाद प्रक्रिया रोक दी गई, जिससे 31 पद खाली रह गए।

पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी में शिक्षा विभाग

नए 149 पदों में से 88 पद अब भी रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए शिक्षा विभाग ने अगस्त में चौथी काउंसलिंग भी आयोजित की। इसके बावजूद 29 पद खाली रह गए। अब विभाग पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है और शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। यदि आदेश मिलते हैं, तो अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सहायक अध्यापक बनने का अवसर मिलेगा।