Uttarakhand: कोहरे के कारण फरवरी 2025 तक कई ट्रेनें निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में धीरे-धीरे ठण्ड बढ़ती जा रही है जिस कारण कोहरे का लगना शुरू होने लगा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Trains Canceled Due To Fog: Many Trains Canceled Due To Fog in Uttarakhand
Image: Many Trains Canceled Due To Fog in Uttarakhand

देहरादून: रेलवे प्रशासन ने उत्तराखंड से आवागमन करने वाली ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

Many Trains Canceled Due To Fog in Uttarakhand

रेलवे प्रशासन ने उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेनों को कोहरे के कारण अस्थायी रूप से निरस्त करने का फैसला किया है। ये आदेश दिसंबर से फरवरी 2025 तक लागू रहेगा। प्रभावित ट्रेनों की सूची और अवधि नीचे दी गई है:
1. काठगोदाम-कानपुर वीकली एक्सप्रेस (15059): 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक 12 फेरों के लिए बंद।
2. ऋषिकेश-जम्मू तवी (14605): 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक 13 फेरों के लिए बंद।
3. लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615): 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक 13 फेरों के लिए दोनों तरफ से बंद।
4. दून-हावड़ा एक्सप्रेस (12288): 4 दिसंबर से 1 मार्च तक बुधवार और शनिवार को 26 फेरों के लिए बंद।
5. आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस (15059): 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक 26 फेरों के लिए दोनों तरफ से बंद।
6. बाघ एक्सप्रेस (13019): 1 दिसंबर से 25 फरवरी तक रविवार (हावड़ा से) और मंगलवार (काठगोदाम से) 13 फेरों के लिए बंद।
7. काठगोदाम- दिल्ली एक्सप्रेस (15036): 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक सोमवार, गुरुवार, और शनिवार को 38 फेरों के लिए बंद।
8. बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119): 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक 38 फेरों के लिए सोमवार, गुरुवार, और शनिवार को बंद।

इसके अलावा, अन्य प्रभावित ट्रेनें:

1. रामनगर-मुरादाबाद (25036/25035): 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को बंद।
2. टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (15074/15073): 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक बुधवार को 13 फेरों के लिए बंद।
3. टनकपुर-शक्तिगढ़ (15076/15075): 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक मंगलवार और शनिवार को बंद।
नोट: ये रद्दीकरण कोहरे के कारण किए गए हैं। आगे की जानकारी रेलवे के आगामी आदेशों में दी जाएगी।