CRC-BRC के 1500 पदों पर होगी नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर भी भर्ती जल्द: धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत नियुक्ति प्रक्रिया अब सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है, साथ ही शिक्षा विभाग में नए पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
1500 posts of CRC-BRC: Appointment to 1500 posts of CRC-BRC in Uttarakhand
Image: Appointment to 1500 posts of CRC-BRC in Uttarakhand

देहरादून: शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही एलटी संवर्ग में 1500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों और विभागीय कार्यालयों में 2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीआरसी-बीआरसी के 1500 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

Appointment to 1500 posts of CRC-BRC in Uttarakhand

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला में एनसीसी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय गुणवत्तापरक बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाने की योजना बनाई है तथा राज्य के शिक्षा विभाग के पास बजट की कमी नहीं है और जल्द ही एलटी संवर्ग में 1500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीआरसी-बीआरसी के 1500 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती जल्द

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में 2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर विद्यालय को शत-प्रतिशत शिक्षक और शत-प्रतिशत पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही प्रत्येक विद्यालय को अपना भवन और खेल मैदान मिलेगा। जिन विद्यालयों में पर्याप्त जगह है, वहां खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक और सह-शैक्षिक सुविधाएं मिल सकें।