Uttarakhand: अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी रोडवेज की बसें, ड्राइवर-कंडक्टर ने की मनमानी तो होगी कार्रवाई

यात्रियों के लिए परेशानी बनने वाले बस चालकों और परिचालकों की अब खैर नहीं, अनाधिकृत ढाबों पर बस रोकी तो होगी कार्रवाई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Roadways Buses: Roadways Buses Will Now Stop Only at Authorized Dhabas
Image: Roadways Buses Will Now Stop Only at Authorized Dhabas

देहरादून: अब बस चालक और कंडक्टर अपनी मर्जी से बसें नहीं रोक सकेंगे। रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी, इसके लिए महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सहायक महाप्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Roadways Buses Will Now Stop Only at Authorized Dhabas

बसों के चालक और परिचालकों द्वारा बिना अनुमति के बसें खड़ी करने की बढ़ती शिकायतों के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने सख्त कदम उठाया है। अब रोडवेज की बसें केवल अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी और अगर ड्राइवर या कंडक्टर अपनी मर्जी से बसें रोकते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को सख्त चेतावनी जारी की है।

नियमों का उल्लंघन नहीं सहा जाएगा

महाप्रबंधक ने कहा कि देहरादून-दिल्ली, देहरादून-नैनीताल, टनकपुर-देहरादून और अन्य प्रमुख मार्गों पर जो ढाबे और रेस्टोरेंट पहले से अधिकृत हैं, केवल वही स्थान रोडवेज बसों के ठहराव के लिए वैध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ड्राइवर-कंडक्टर अवैध ढाबों पर बसें रोकते हैं, तो निगम की छवि को नुकसान हो रहा है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।