Delhi Dehradun Expressway यात्रा में क्रांति लाने के लिए तैयार, बस प्रधानमंत्री कार्यालय से डेट्स का इंतजार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो सेक्शन बनकर तैयार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द इसका उद्घाटन करने वाले हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Delhi Dehradun Expressway: PM Office to give Inauguration Dates for Delhi Dehradun Expressway
Image: PM Office to give Inauguration Dates for Delhi Dehradun Expressway

देहरादून: प्रधानमंत्री कार्यालय से देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए समय मांगा गया है। यह उद्घाटन दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले, दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत में हो सकता है।

PM Office to give Inauguration Dates for Delhi Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो सेक्शन बनकर तैयार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द इसका उद्घाटन करने वाले हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के ये दोनों सेक्शन 32 किलोमीटर लंबे हैं, जिनमें से 17 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में एलिवेटेड बनाया गया है। शेष 15 किलोमीटर का हिस्सा गाजियाबाद और बागपत की सीमा में स्थित है। मवीकला गांव के पास इस एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। दोनों सेक्शन का निर्माण पूरा हो चुका है और एनएचएआई ने उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा मानकों और भारी वाहनों की जांच के बाद, एक्सप्रेसवे को खामियों से मुक्त पाया गया है। एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने हाल ही में निरीक्षण कर उद्घाटन से पहले दिशासूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें अगले दस दिनों में पूरा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की तैयारी

यह परियोजना वर्ष 2023 में पूरी होनी थी, लेकिन काम में देरी के कारण उद्घाटन टलता रहा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की तैयारी की जा रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। पीएमओ से उद्घाटन की तारीख तय होने की प्रतीक्षा है। उम्मीद है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले, दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा। परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे की सभी जांच पूरी हो चुकी हैं और यह उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है।