Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: पुलिस ने चौराहों पर खराब पड़े कैमरों को सुधारकर आईटीडीए से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए दस लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को सौंपा जाएगा।
देहरादून में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी बढ़ रहा है और सड़क हादसे हो रहे हैं। रेड लाइट जंप करना, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना और जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करना आम समस्या बन गई है। इस पर काबू पाने के लिए शहर में 674 कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें स्मार्ट सिटी और पुलिस दोनों के कैमरे शामिल हैं।
लम्बे समय से115 कैमरे खराब पड़े थे तथा पुलिस के कैमरे आईटीडीए से जुड़े नहीं थे, जिससे प्रभावी कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही थी। अब पुलिस ने खराब कैमरों को ठीक कर आईटीडीए से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए करीब दस लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें चार लाख रुपये कैमरों की मरम्मत और छह लाख रुपये आईटीडीए से जोड़ने पर खर्च होंगे। शहर में ट्रैफिक की निगरानी ITDA के कंट्रोल रूम से की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे, जिनकी जानकारी वाहन मालिक के नंबर पर भेजी जाएगी। चालान का निस्तारण न होने तक वाहन ब्लैक लिस्ट रहेगा।