Uttarakhand: सीएम धामी ने किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस का निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर

देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड का निर्माण अंतिम चरण में है, इस निर्माण कार्य के पूरा हो जाने के बाद देहरादून-दिल्ली की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी। इसके लिए सीएम धामी ने PM मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Delhi-Dehradun Expressway: CM Dhami inspect Delhi Dehradun Expressway
Image: CM Dhami inspect Delhi Dehradun Expressway

देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से उद्घाटन के लिए तैयार हैं। दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड का निर्माण अंतिम चरण में है।

CM Dhami inspect Delhi Dehradun Expressway

सीएम धामी ने अपने एक्स (x.com) की एक पोस्ट के जरिए कहा कि आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से देहरादून यात्रा मात्र ढाई घण्टे में पूरी की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट किए पूर्ण होने से से उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।