सितारगंज में रात के अंधेरे में क्षेत्रीय माइनिंग ठेकेदारों ने मिट्टी से भरे तीन दस टायरा ट्रकों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि एक विधान में दो कानून संशय बने हुए हैं।
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Laws fail in the game of soil mining people caught trucks on highway
उधमसिंह नगर: मंगलवार की रात नेशनल हाईवे पर खनन की मिट्टी से भरे तीन ट्रकों को क्षेत्रीय माइनिंग ठेकेदारों की टीम ने रोक लिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, मौजूद राहगीरों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बना दी, लेकिन थोड़ी देर में क्षेत्रीय लोगों और ठेकेदारों को ये ट्रक छोड़ने पड़े, यह सब भी विडियो में रिकॉर्ड हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और क्षेत्र के लोग पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।
Laws fail in the game of soil mining, people caught trucks on highway
क्षेत्र में मिट्टी खनन के कायदे कानून की अलग अलग विधियां देखने को मिल रही हैं। प्रशासन मीडिया से एक तरह की बात कर है लेकिन असल में हो कुछ और रहा है। सितारगंज में रात के अंधेरे में क्षेत्रीय माइनिंग ठेकेदारों ने मिट्टी से भरे तीन दस टायरा ट्रकों को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि एक विधान में दो कानून संशय बने हुए हैं। हालांकि इसे पुष्ट करने के लिए जिला खनन अधिकारी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
विडियो हो गयी सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार की रात नेशनल हाईवे पर मिट्टी से भरे तीन ट्रकों को माइनिंग ठेकेदारों की टीम ने रोक लिया। इस वजह से आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यहां मौजूद राहगीरों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर वायरल कर दी, जो करीब 57 सेकंड की है। वीडियो में माइनिंग ठेकेदारों का वाहन, मौके पर मौजूद भीड़, रुके तीन हाइवे और फिर छोड़े गए वाहनों की फुटेज शामिल हैं। क्षेत्र में मिट्टी खनन से जुड़े लोगों ने इस मामले में तंज कसे हैं।
-
जनता का आरोप: मिल रहा संरक्षण
Image: Laws fail in the game of soil mining, people caught trucks on highway
लोगों का आरोप है कि मिट्टी खनन के खेल में बड़े मिट्टी कारोबारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जबकि माइनिंग वाले सड़कों में मिट्टी, रेत के वाहनों के आते ही रॉयल्टी न दिखाने पर कारवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीकघाट कैलाश नदी में रात को खनन खुदान, परिवहन को पूरी छूट दी जा रही हैं।