Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के पहाड़ों और कस्बों से निकलकर प्रतिभावान युवा शिक्षा के क्षेत्र अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। चंपावत जिले के हर्षित पांडे ने आईईएस परीक्षा में ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की है।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट प्रसिद्ध स्थान है, यहां के तल्लाकोट गांव के रहने वाले हर्षित पांडे ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (IES) मे पूरे भारतवर्ष में दूसरा स्थान हासिल किया है। हर्षित पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से प्राप्त की है। इसके बाद हर्षित ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की। कक्षा छठवीं तक घोड़ाखाल से स्कूलिंग के बाद हर्षित वापस लोहाघाट लौट गए।
ओकलैंड लोहाघाट से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हर्षित पांडे ने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक की। अब, हर्षित पांडे ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा टॉप की है। 22 साल के हर्षित पांडे के पिता संजीव पांडे पूर्व में चंपावत जिले के एसएसए मे समन्वयक रहे हैं। हर्षित की मां मीरा पांडे जीजीआईसी लोहाघाट में तैनात हैं। हर्षित पांडे की उपलब्धि से क्षेत्र में ख़ुशी के लहर है। राज्य समीक्षा की ओर से भी हर्षित पांडे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। प्रतिभाशाली हर्षित के इंटरव्यू का विडियो एस्पायरिंग कैंडिडेट्स को देखना चाहिए..