Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: बैरागी कैंप में हैलीपेड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध एसयूवी 500 कार को रोककर उसकी तलाशी की। पुलिस को कार से 20.22 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिली। पुलिस ने स्मैक और SUV कार को जब्त किया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना कनखल हरिद्वार पुलिस ने जब्द की गई कार के ड्राइवर को थाना कोतवाली सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ.प्र. भेज दिया। जानकारी के अनुसार स्मैक तस्कर शंकर कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी रेलवे हरथला कॉलोनी है। थाना कोतवाली सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ.प्र. में उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कनखल के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी मुरादाबाद से हरिद्वार में स्मैक बेचने के लिए लाया था। उन्होंने बताया आरोपी बीए पास है और जल्दी अमीर बनने के लालच में स्मैक तस्करी के धंधे में आग गया। पुलिस आरोपी को स्मैक उपलब्ध कराने वाले पैडलर की तलाश कर रही है। आरोपी शंकर कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी शंकर कुमार को स्मैक उपलब्ध कराने वाले मुरादाबाद के पैडलर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है अब पुलिस टीम पैडलर की तलाश कर रही है।