Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: किच्छा में पुलिस ने एक एनकाउंटर में 48 साल के वांटेड पशु तस्कर तस्लीम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में वांटेड पशु तस्कर तस्लीम कुरैशी के पैर में गोली लगी है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हत्या और गोकशी के कई मामलों में एक वांटेड बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा है।
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने यह एनकाउंटर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद 48 साल के वांटेड पशु तस्कर तसलीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तस्लीम कुरैशी शहर के कुरेशी मोहल्ले का निवासी है। आरोपी के पास से 20 किलो मांस से भरा हुआ बैग और अवैध असलहा बरामद किया गया है। तस्लीम कुरैशी के खिलाफ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी हत्या, गोकशी, भैंस चोरी और अपराध के और भी कई अन्य संगीत मामले दर्ज हैं। यूपी से भी इस गो तस्कर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।