गुपचुप उत्तराखंड भ्रमण पर किरण बेदी, देवप्रयाग में परिजनों के साथ की पूजा अर्चना

ऋषिकेश से देवप्रयाग किरण बेदी अलकनंदा पर बने नये पुल से होकर आई थीं, इसीलिए अधिकांश लोगों को उनके आने की खबर ही नहीं लग पाई। पुलिस को भी पूर्व राज्यपाल के देवप्रयाग भ्रमण की कोई जानकारी नहीं थी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
IPS Kiran Bedi: Kiran Bedi on a secret visit to Uttarakhand
Image: Kiran Bedi on a secret visit to Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल: देश की पहली महिला आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड दौरे के दौरान उन्होंने टिहरी जिले के देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम में गंगा स्नान किया। इसके बाद उन्होंने पूचा-अर्चना भी की।

Kiran Bedi on a secret visit to Uttarakhand

पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी अपने परिजनों और मित्र के साथ उत्तराखंड आई हैं। हालांकि उनके इस दौरे के जानकारी किसी को नहीं थी। पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी का ये दौरा बहुत की गोपनीय था। बताया जा रहा है किरण बेदी ऋषिकेश में थीं, शुक्रवार को अचानक वो ऋषिकेश से देवप्रयाग पहुंचीं। इस दौरान कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। यहाँ तक कि जिस पुरोहित ने संगम स्थल पर पूजा की, वो भी उन्हें नहीं पहचान पाए।

पुलिस को भी नहीं खबर

संगम स्थल पर पूजन कराने वाले युवा पुरोहित पंडित संतोष भट्ट ने बताया कि जब खुद किरण बेदी ने उन्हें अपना परिचय दिया तब ही वह उन्हें पहचान पाए। ऋषिकेश से देवप्रयाग किरण बेदी अलकनंदा पर बने नये पुल से होकर आई थीं, इसीलिए अधिकांश लोगों को उनके आने की खबर ही नहीं लग पाई। यहां तक कि पुलिस प्रशासन को भी पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी के आने की खबर नहीं लगी।