UKSSSC: DRS टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में भर्तियां, 11 दिसंबर से ऐसे कीजिये आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल के डीआरएस टोलिया उत्तराखंड एडमिनिस्ट्रेटिव अकैडमी के लिए आवेदन जारी किए हैं, जानिए पूरी डिटेल..
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
DRS Tolia Recruitments: UKSSSC DRS Tolia Uttarakhand Administrative Academy Recruitments
Image: UKSSSC DRS Tolia Uttarakhand Administrative Academy Recruitments

नैनीताल: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने DRS Tolia अकादमी रिक्त पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया है। जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन तिथि तथा परीक्षा की तिथि तय की जा चुकी है।

UKSSSC Recruitments: DRS Tolia Uttarakhand Administrative Academy

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कल 6 दिसंबर को भर्ती आवेदन के लिए एक विज्ञापन जारी किया। जिसके अनुसार आयोग ने डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के अंतर्गत डिप्टी लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक, उच्च शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत सहायक लाइब्रेरियन एवं कैटालॉगर तथा उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत लिस्टर के रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। यानि की आयोग द्वारा कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया सीधी भर्ती में माध्यम से किया जाएगा।

रिक्त पद

डिप्टी लाइब्रेरियन - 01 रिक्त पद
पुस्तकालय एवं सूचना सहायक - 01 पद
सहायक लाइब्रेरियन - 03 पद
कैटलॉगर - 01 रिक्त पद
राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत लिस्टर - 01 पद

आवश्यक तिथियां -:

ऑनलाइन आवेदन की प्रथम तिथि :- 11 दिसंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 4 जनवरी 2025
लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि :- 23 मार्च 2024

आयु सीमा :-

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु :- 21 वर्ष
भर्ती के लिए अधिकतम आयु :- 42 वर्ष

ऑफिशियल वेबसाइट

आयोग द्वारा अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी सही Mobile Number और E-Mail आईडी भरें। क्यूंकि अभ्यर्थियों को भर्ती से सम्बंधित अन्य सभी जानकारियां आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से मिलेंगी। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन हैं।