उत्तराखंड में अग्निवीर की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं और युवतियों के लिए के लिए एक अच्छी खबर है। रुड़की में 11 दिसंबर से महिला और पुरुष दोनों की अग्नि वीर भर्ती शुरू होने वाली है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Roorkee Agniveer Bharti for Boys and Girls
रुड़की: उत्तराखंड के अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवक और युवतियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 11 दिसंबर से उत्तराखंड के रुड़की में अग्निवीर की जनरल ड्यूटी भर्ती आयोजित की जा रही है।
Roorkee Agniveer Bharti for Boys and Girls from 11 to 21 Dec 2024
इस अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन BEG सेंटर रुड़की में किया गया है, और यह अग्नि वीर भर्ती 11 से 21 दिसंबर तक चलेगी। मेजर मारकंडेय मेहता ने इस अग्निवीर भर्ती के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 25 के लिए आयोजित इस रैली में महिला और पुरुष दोनों के लिए भर्ती खोली गई है। रुड़की अग्नि वीर भर्ती रैली की शुरुआत 11 दिसंबर 2024 को होगी। इसमें तकनीकी ऑफिस असिस्टेंट और एसकेडी ट्रेड में भर्ती की जाएगी।
जिलेवार भर्ती तिथियां
11 दिसंबर से शुरू होने वाली इस भर्ती में 11 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 12 दिसंबर को चमोली 13 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग, 14 दिसंबर को पौड़ी और टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर को फिर पौड़ी गढ़वाल के अग्निवीर आवेदकों के लिए भर्ती आयोजित की गई है।
महिलाओं के लिए भर्ती तिथियां
इसके बाद 19 दिसंबर से महिला अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। महिलाओं के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के आवेदकों के लिए भर्ती खोली जाएगी। यह भर्ती 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को भी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।