उत्तराखंड: CM धामी की होमगार्ड्स को सौगात, जवानों को प्रतिदिन मिलेगी ₹200 प्रोत्साहन राशि

होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ के जवानों की तरह ही होमगार्ड्स को भी प्रति जवान ₹200 प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Home Guard Foundation Day: CM Dhami announcements on Home Guard Foundation Day
Image: CM Dhami announcements on Home Guard Foundation Day

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के होमगार्ड को सौगात दी है। होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की की 9000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को प्रतिदिन ₹200 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

CM Dhami announcements on Home Guard Foundation Day

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को होमगार्ड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग़ किया। इसमें मुख्यमंत्री ने 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों को, पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ के जवानों की तरह ही प्रति जवान ₹200 प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा होमगार्ड जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय भी लिया गया है। इसके साथ ही देहरादून में अत्यधिक इनडोर फायरिंग रेंज का निर्माण भी किया जा रहा है जो होमगार्ड के शस्त्र प्रशिक्षण में काम आएगी।

राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण होमगार्ड: CM धामी

होमगार्ड के जवानों को सेना की तर्ज पर CSD कैंटीन में सुविधा प्रदान की जाएगी। 60 वर्ष की आयु पूरा कर चुके होमगार्ड जवानों को कल्याण कोष से दी जाने वाली अनुग्रह राशि में भी ₹50000 की बड़ोतरी करने की CM धामी ने घोषणा की। प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को एसडीआरएफ जवानों की भांति तैनाती होने पर ₹100 प्रति जवान प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि अनुमान्य की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह जवानों के मध्य आकर देखने को मिलता है। हर स्थिति में अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। होमगार्ड्स जवान प्राकृतिक आपदाओं के समय भी आवश्यकता पड़ने पर हमेशा तैयार रहते हैं। कानून – व्यवस्था को बनाए रखने, यातायात नियंत्रित करने, चारधाम यात्रा, कुम्भ मेला एवं कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।