इतिहास के पहले खो-खो वर्ल्ड कप में उत्तराखंड के 3 खिलाड़ी, 13 Jan से नई दिल्ली में शुरू होगा रोमांच

महाभारत में भी 'खो-खो' खेल का वर्णन किया गया है। महाराष्ट्र से शुरू हुआ ये खेल आज दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच गया है। भारत के प्राचीन खेल 'खो-खो' के पहले विश्व कप का उद्घाटन आयोजन नई दिल्ली में होने जा रही है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
First Kho-Kho World Cup: First Kho-Kho World Cup from 13 Jan 2025 in New Delhi
Image: First Kho-Kho World Cup from 13 Jan 2025 in New Delhi

देहरादून: भारत सरकार की ओर से कई स्वदेशी खेलों को वैश्विक स्तर बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में देश के प्राचीन खेल "खो-खो विश्व कप" के उद्घाटन आयोजन की तैयारी की जा रही है। खो-खो वर्ड कप का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में होगा।

First Kho-Kho World Cup from 13 Jan 2025 in New Delhi

13 जनवरी 2025 को शुरू हो रहे पहले खो-खो वर्ल्ड कप की टीम चयन कैंप के लिए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को चुना गया है। महिला वर्ग के कैंप में हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी युवा खिलाड़ी अंजू आर्या, पुरुष वर्ग के कैंप में ऋषिकेश के अभिषेक त्रिशूलिया और लक्ष्मण ठाकुर को चुना गया है। साधारण परिवार से निकले तीनों खिलाड़ियों ने स्कूल स्तर से शौकिया खो-खो की शुरुआत की है। महाराष्ट्र से शुरू हुआ ये खेल आज दुनिया के सभी महाद्वीपों तक पहुंच गया है। भारत के प्राचीन खेल 'खो-खो' के पहले विश्व कप का उद्घाटन आयोजन नई दिल्ली में होने जा रही है। भारतीय मिट्टी से उभरा खेल खो-खो सदियों पुराना रोमांचक खेल है, पौराणिक कथा महाभारत में भी 'खो-खो' खेल का वर्णन किया गया है।

  • 24 देश लेंगे हिस्सा

    Kho Kho worldcup
    Pic: 1/ 1
    Image: Kho Kho worldcup

    इस विश्व कप में इंग्लैंड, जर्मनी, हॉलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 6 महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे। जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला टीमें शामिल होंगी। इनके अलावा कुछ देश ऑब्जरवेशन डेलिगेट भेजेंगे। प्रत्येक टीम में 18 सदस्य होंगे जिसमे 15 खिलाड़ी, 01 कोच, 01 मैनेजर और 01 सपोर्ट स्टाफ का सदस्य होगा। इसमें भाग लेने बाली टीमें इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 जनवरी 2024 से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले सकेंगी, पूरे परिसर में पीले और हरे रंग की कुल 1200 प्रैक्टिस मैट्स बिछाई जाएंगी। प्रतिभागियों की सुविधा की तमाम व्यवस्थाओं के साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए आपातकाल जवाबी टीम का भी गठन किया जायेगा। इस आयोजन में व्यापक प्रचार और प्रसार के लिए मिडिया पत्रकारों को भी विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मीडिया सेंटर स्थापित किया जायेगा।