Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सुयालबाड़ी के डेंजर जोन क्वारब में आज सोमवार सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने के बाद से सड़क बंद हो गई है। जिसके बाद से जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों को वापस भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद महज 15 मिनट बाद मलबा आने से दोबारा मार्ग बंद हो गया।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे क्वारब पुल के पास डेंजर जोन में पहाड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिससे हर तरफ अफरा—तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद जेसीबी के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन पहाड़ से बार-बार मलबा गिरने से काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आई। काफी मशक्कत के बाद सड़क छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दी गई, लेकिन तब तक कई वाहन वापस भी लौट गए थे। मौके पर मौजूद सीएनई संवाददाता के अनुसार सड़क फिलहाल मार्ग पूरी तरह खुलने की उम्मीद कम ही व्यक्त की जा रही है। वहीं, एनएच के तमाम आला अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान भी मौके पर हैं।
पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल मौके पर हैं और व्यवस्था देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएच के सहायक अभियंता जेई जगदीश पपने व गिरीश पांडे ने बताया कि सड़क को खोले जाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आंशिक रूप से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी, लेकिन मलबा आने से फिर बंद हो गई। पूरे प्रयास हैं मार्ग छोटे वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जाये, लेकिन बड़े वाहनों के लिए खुलना तो बहुत कठिन है।