देहरादून: पति ने छोड़ा तो भाई ने बना दिया तस्कर, बरेली से हरिद्वार लाने लगी स्मैक

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून की शमा को 107 ग्राम्स स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शमा बरेली से स्मैक ला रही थी और उसे यह हरिद्वार के ज्वालापुर में डिलीवर करना था।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Women Smuggler Arrested: Shama Became smuggler after Husband left
Image: Shama Became smuggler after Husband left

देहरादून: पुलिस ने शमा नाम की एक लड़की को भगत सिंह चौक से अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जांच हुई तो पता चला कि वो काम की तलाश में थी, उसके मामा के लड़के ने उसे स्मैक तस्करी के गंदे धंदे में लगा दिया।

Shama Became smuggler after Husband left

रिपोर्ट्स के मुताबिक शमा 12वीं कक्षा पास है, उसके पति मुंतियाज ने उसे छोड़ दिया। पति के जाने के बाद शमा कठिनाई में अपना गुजर बसर कर रही थी। देहरादून के कुरैशी मोहल्ला के रहने वाले उसके मामा के लड़के सुभान पुत्र फुरकान को जब शमा की परेशानी का पता लगा तो उसने शमा को स्मैक तस्करी के धंधे में लगा दिया।

पुलिस से बचने के लिए महिलाओं का हो रहा इस्तेमाल

ज्वालापुर पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक सुभान पिछले काफी समय से नशा तस्करी के धंधे में है और वह पुलिस की नजर से आसानी से बचने के लिए अक्सर महिलाओं का इस्तेमाल करता है। शमा परेशानी में थी, तो सुभान ने उसे नशा तस्करी करने के काम के लिए राजी कर लिया लेकिन शमा नहीं जानती थी कि उसकी परेशानी अभी और बढ़ाने वाली है।

बरेली से उत्तराखंड लाना था जहर

शमा ने पुलिस को बताया की सुभान ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली भेजा था। शमा बरेली पहुंची तो उसे अंसार नाम का आदमी मिला जिसने उसे स्मैक दी थी। शमा को स्मैक हरिद्वार के ज्वालापुर लाकर देनी थी। इसके बाद पुलिस ने शमा को भगत सिंह चौक पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामा के लड़के सुभान की पुलिस तलाश कर रही है, शमा को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।