हल्द्वानी: 6-7 करोड़ ठग कर पति-पत्नी हो गए फरार, IAS दीपक रावत के सामने 50 लोगों ने लगाई गुहार

जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं IAS दीपक रावत के समक्ष एक बड़े घोटाले का मामला उजागर हुआ। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समूह के नाम पर पति-पत्नी के द्वारा 6 से 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है, जिसमें 50 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
50 people cheated: Husband wife cheated 6 to 7 cr from 50 people in Haldwani
Image: Husband wife cheated 6 to 7 cr from 50 people in Haldwani

हल्द्वानी: एक पति-पत्नी का हैरतअंगेज ठगी करने का मामला आईएएस दीपक रावत के सामने आया। हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के सामने लोगों ने बताया कि एक पति-पत्नी के द्वारा 50 से अधिक लोगों के साथ 6 से 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

Husband wife cheated 6-7 crores from 50 people in Haldwani

दरअसल, शिकायतकर्ताओं ने बताया कि रामपुर रोड निवासी भारती चोपड़ा और उनके पति विकास चोपड़ा एक समूह चलाते थे। समूह में सदस्यों से धनराशि जमा कराई जाती थी, जिसके बदले में जमा धनराशि से अधिक रकम लौटाने का लालच दिया गया था। ज्यादा पैसे के लालच में कई महिलाओं ने अच्छी खासी रकम समूह में लगा दी। लोगों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को बताया कि 2016 से धनराशि जमा की जा रही थी। कुछ महिलाओं ने 20 लाख, 34 लाख, 7 लाख 45 हजार और 14 लाख रुपये जमा किए। इस तरह लगभग 50 से अधिक लोगों ने कुल मिलाकर 6 से 7 करोड़ रुपये के बीच समूह में जमा किए।

समूह संचालकों पर भागने का शक

लोगों का आरोप है कि भारती चोपड़ा और विकास चोपड़ा अब समूह के सदस्यों से संपर्क में नहीं हैं। दोनों का फोन भी बंद है। लोगों को संदेह है कि दोनों पति-पत्नी शहर से फरार हो गए हैं। कुमाऊं आयुक्त से लोगों ने गुहार लगाते हुए कहा कि समूह संचालकों पति-पत्नी के खिलाफ तत्काल अभियोग दर्ज कर उनकी खोजबीन की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उनका पैसा भी वापस दिलाया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच जारी है।