बड़कोट: पिता के बाद बेटे ने भी जॉइन की फोर्स, स्याढ़ा गांव के शुभम नेगी बने सेना में अफसर

देहरादून के आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उत्तराखंड के कई युवा सेना में अधिकारी बने हैं। उत्तरकाशी के शुभम नेगी ने भी कमीशन पाकर सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Lieutenant in Indian Army: Shubham Negi Became Lieutenant in Indian Army
Image: Shubham Negi Became Lieutenant in Indian Army

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में स्याढ़ा गांव में जश्न का माहौल है। स्याढ़ा गांव के शुभम नेगी ने शनिवार को देहरादून IMA में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। शुभम नेगी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

Shubham Negi Became Lieutenant in Indian Army

पिता के साथ पहाड़ का बेटा भी देश सेवा के लिए आगे आया है। शुभम के पिता रणवीर सिंह नेगी भी भारतीय सेना में तैनात हैं। रणवीर सिंह बीएसएफ में देश सेवा कर रहे हैं। शुभम की माता हेमलता नेगी हैं और छोटे भाई प्रांजल नेगी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के स्याढ़ा गांव के रहने वाले हैं। शुभम नेगी ने प्रारम्भिक शिक्षा बड़कोट और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला से पूरी की। इसके बाद देहरादून डीएवी कॉलेज से साइंस से बीएससी की है।

पूरा किया पिता का सपना

बीएसएफ में तैनात पिता ने कभी सपना देखा था कि उनका बेटा शुभम भारतीय सेना जॉइन करेगा, यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2022 में शुभम ने पूरे देश में 12वां स्थान पाया। अब अधिकारी बनकर शुभम ने अपने पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। अपनी सफलता का श्रेय शुभम माता-पिता, परिवार और दोस्तों को देते हैं। राज्य समीक्षा की ओर से भी शुभम को ढेर सारी शुभकामनाएं।