बेटियों ने इतिहास रच दिया है। बागेश्वर की प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ खरीदा है, उत्तराखंड की 3 बेटियां इस साल होने वाले वुमन प्रीमियर लीग में DC और
RCB की टीमों से खेलेंगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Prema and Raghavi in RCB Nandini in DC for WPL 2025
बागेश्वर: बागेश्वर के दूरस्थ गांव सुमटी की बेटी प्रेमा रावत ने क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रच दिया है। वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए रविवार को हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्रेमा रावत को 1.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वहीं देहरादून की नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने क्रमशः 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Prema and Raghavi in RCB, Nandini in DC for WPL 2025
बेंगलुरु में रविवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें उत्तराखंड की छह महिला खिलाड़ियों के नाम शामिल रहे। इसमें से अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा, नंदिनी और राघवी को दो टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज प्रेमा रावत का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। लेकिन RCB ने प्रेमा को 1.2Cr में अपनी टीम में शामिल किया।
आरसीबी और डीसी में प्रेमा के लिए हुई जंग
उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में मूसरी थंडर्स टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाने वाली बागेश्वर के सुमटी गांव की निवासी प्रेमा के लिए ऑक्शन में आरसीबी और डीसी के बीच जबरदस्त जंग चली। डीसी ने प्रेमा को अपने साथ जोड़ने के लिए रकम बढ़ाई लेकिन आखिर में 1.20 करोड़ में आरसीबी ने प्रेमा को अपनी टीम से जोड़ लिया। उधर, 10 लाख बेस प्राइस वाली दून की नंदिनी और राघवी को 10-10 लाख में टीम में शामिल किया गया है।
देहरादून की नंदिनी और राघवी भी खेलेंगी WPL2025
10 लाख बेस प्राइस वाली दून की नंदिनी और राघवी को 10-10 लाख में टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी कश्यप को और राघवी को आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा है। बता दें, नंदिनी और राघवी भारत की महिला टी-20 क्रिकेट टीम में भी चुनी जा चुकी हैं। क्रिकेट एसोएिशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनिया ने कहा कि पहाड़ की बेटियों ने अपने शानदार खेल के दम पर आज डब्ल्यूपीएल में मुकाम हासिल किया है। प्रेमा, नंदिनी और राघवी शानदार खिलाड़ी हैं। उत्तराखंड डब्ल्यूपीएल में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था।