कुमाऊं: गांव की सवारी को नहीं मिल रही बस, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज.. CDO ने दूर कर दी परेशानी

भीमताल-नौकुचियाताल और इसके आस-पास जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों के लिए हल्द्वानी से बसों में नहीं मिल रही है सीट। लोगों को हल्द्वानी में इधर-उधर गाड़ियों के लिए घंटों भटकना पड़ है। अब सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की अर्जी परिवहन विभाग ने सुन ली है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Buses in Haldwani: Social Worker Bhajwasi meets CDO for buses
Image: Social Worker Bhajwasi meets CDO for buses

हल्द्वानी: भीमताल-नौकुचियाताल और इसके आस-पास जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों के लिए हल्द्वानी से बसों में सीट नहीं मिल रही थी। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की माँग का आखिरकार मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने संज्ञान ले लिया है और ये परेशानी अब काफी हद तक दूर होने जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों को CDO ने तत्काल समाधान करने के निर्देश दे दिए हैं।

Social Worker Brijwasi meets CDO for buses

भीमताल और इसके आस-पास के इलाकों के लिए पिछले कई समय से हल्द्वानी से बसों में सीट नहीं दी जा रही है, पर्वतीय कुमाऊँ क्षेत्र को जाने वाली केमू बस वाले भीमताल के नाम पर सवारी ही नहीं बिठा रहे हैं। लोगों को बसों के इंतजारी में हल्द्वानी शहर में कई घंटों परेशान रहना पड़ रहा है। इसका फायदा लेते हुए सुबह-शाम छोटी टैक्सी गाड़ी वाले भीमताल की सवारियों से मनमर्जी किराया वसूल रहे है। क्षेत्र के व्यापारी, किसान, कॉलेज स्टूडेंट्स, कर्मचारी, रोज मर्रा के कार्यो के लिए हल्द्वानी जाने वाले लोग बड़े परेशान हैं।

CDO ने परिवहन निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश

लोगों की परेशानी को देखते हुए मामले से नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय को अवगत कराया तो मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद CDO अशोक कुमार पांडेय ने लोगों को हो रही परेशानी के समाधान के लिए परिवहन विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं। CDO ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र में ये निर्देश दिए गए -
1. मनमानी किराये पर रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की जाये
2. कुमाऊँ बसों के चिन्हित स्टॉप पर ही गाड़ियों में सवारियां उतारी-बैठाई जायें
3. भीमताल की ओर जाने वाली बस में भीमताल के आगे पीछे के गांव की सवारियों को सीट दी जाये
4. नई बसों का भीमताल और इसके आस-पास इलाकों के लिए संचालन किया जाये।