उत्तराखंड: FTII में फिल्म मेकिंग सीखेंगे गढ़वाल के दो YouTuber, आल इंडिया में पाई टॉप रैंक

गढ़वाल के दो युवा देश के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से फिल्म मेकिंग सीखेंगे। रुद्रप्रयाग के राहुल और टिहरी के अमित ने ऑल इंडिया पर टॉप 10 में जगह पाई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
learn film making at FTII: Two YouTubers from Garhwal to learn film making at FTII
Image: Two YouTubers from Garhwal to learn film making at FTII

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल के दो युवा देश के प्रतिष्ठित फिल्म मेकिंग इंस्टीट्यूट FTII से सिनेमा की बारीकियां सीखेंगे। ऑल इंडिया लेवल पर हुई एंट्रेंस परीक्षा में रुद्रप्रयाग के राहुल रावत और टिहरी के अमित राणा ने FTII की प्रवेश परीक्षा में क्रमशः 4th और 9th रैंक पाई है।

Two YouTubers from Garhwal to learn film making at FTII

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली के रहने वाले राहुल रावत FTII से सिनेमेटोग्राफी का कोर्स करने वाले हैं। ऑल इंडिया लेवल पर हुई टेस्ट परीक्षा में राहुल रावत ने फोर्थ रैंक प्राप्त की है। वहीं टिहरी के केमवाल गांव पट्टी मक़लुगी चंबा के अमित राणा ने एडिटिंग में अपनी जगह पक्की की है। अमित ने ऑल इंडिया लेवल पर नवीं रैंक पाई है। दोनों युवाओं की साथ में सपने बुनने की अपनी खास कहानी है।

YouTube पर बनाया थर्ड बटन स्टूडियो

दरअसल, स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों पौड़ी गढ़वाल की जीबी पंत प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में मिले। दोनों ने यहां से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। सिविल इंजीनियरिंग करते-करते दोनों की दिलचस्पी आर्ट और सिनेमा क्राफ्ट में बढ़ी। दोनों ने अपना सेल्फ इनीशिएटिव लेकर YouTube पर थर्ड बटन स्टूडियो शुरू किया और कई लघु फिल्में बनाई। इसके बाद दोनों ने फिल्म मेकिंग में और आगे सीखने और बढ़ने का प्रयास किया और देश के प्रतिष्ठित और जाने-माने फिल्म मेकिंग इंस्टीट्यूट FTII का टेस्ट देने का फैसला किया। दोनों दोस्तों की एंट्रेंस एग्जाम में टॉप टेन में रैंक आई। अब, गढ़वाल के दोनों युवा देश के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से फिल्म मेकिंग सीखेंगे।

संतोष रावत ने दिया साथ

रुद्रप्रयाग के बेहतरीन फिल्म मेकर और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शॉर्ट फिल्म पाताल टी के डायरेक्टर संतोष रावत ने दोनों के मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब गढ़वाल के दोनों होनहार देश के प्रतिष्ठित FTII से एक साथ फिल्म मेकिंग सीखेंगे।