Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक महिला को तब जोर का झटका लगा जब उसका पति, जो दिल्ली नौकरी करने के लिए गया था, वहां से एक लड़की लेकर फरार हो गया और उससे शादी कर ली। यह मामला तब सामने आया जब मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी को तलाश करते हुए हल्द्वानी पहुंची।
मुखानी की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका पति 4 अक्टूबर को दिल्ली में नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था। 23 अक्टूबर को उसकी अपने पति से बातचीत हुई थी, लेकिन 14 नवंबर को उसकी सास के पास एक नए नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सास को बताया कि उसका बेटा दूसरी लड़की से शादी कर चुका है। जब पीड़िता ने इस बारे में अपने देवर से पूछा, तो उसने भी यही जानकारी दी।
जब पीड़िता ने उस नंबर पर संपर्क किया, तो पता चला कि वह नंबर मध्य प्रदेश पुलिस का था। महिला ने अपने फरार पति के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, और अब मध्य प्रदेश पुलिस के साथ हल्द्वानी पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है।