हरिद्वार: धर्मनगर में धड़ल्ले से बिक रहा गौमांस, पुलिस ने तस्कर को 525 किलो के साथ रंगे हाथ पकड़ा

धर्मनगरी हरिद्वार में गौ-तस्कर सरेआम गाय के मांस कि तस्करी कर रहे हैं . पुलिस ने खेलपुर गांव के जंगल से एक गौ-तस्कर को 525 किलो गौ मांस के साथ रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस टीम अन्य गौ-तस्करों आकिब, समीर, शहवान और बाबू की तलाश कर रही है.
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Beef smuggler arrested: Beef smuggler arrested in Haridwar
Image: Beef smuggler arrested in Haridwar

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में आए दिन अवैध तस्कर पकड़ें जाते हैं, हरिद्वार पुलिस अन्य अवैध तस्करों के साथ ही गौ मांस -तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार चला रही है . पुलिस टीम ने जंगल में 5 कुंतल से अधिक गौ मांस एक साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया . उसके साथ के अन्य आरोपियों कि तलाश अभी जारी है.

Beef smuggler arrested in Haridwar

बीते गुरुवार 19 नवम्बर को हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली की जनपद के खेलपुर गांव के जंगलों में कुछ तस्करों द्वारा गाय की हत्या कि जा रही है . गौकशी कि सूचना मिलते ही हरिद्वार भगवानपुर थाना पुलिस तुरंत खेलपुर गांव के जंगलों के लिए रवाना हुई . पुलिस ने जंगल में जाकर काफी देर छानबीन की . उसके बाद पुलिस ने जंगल में एक संधिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, पुलिस को देखते ही उसने अपने दोस्तों को पुलिस के आने कि खबर दी . शादाब ने जैसे ही अन्य साथियों को पुलिस के आने कि खबर दी वे लोग तुरंत के जंगल से भाग गए .

525 किलोग्राम गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद

पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम शादाब बताया और कहा कि वो जंगल के बाहर पहरा दे रहा था और उसके अन्य साथी अंदर जंगल में गौकशी कर रहे थे . उसने बताया कि वे लोग वो आपस में मिलकर बारी-बारी से जंगल में आने-जाने के मुख्य मार्ग पर पहरा देते हैं . ताकि जंगल की ओर आने वाले लोगों की जानकारी मिल सके और उसके बाकी साथी लोग गौकशी कर सकें. पकड़े जाने के बाद आरोपी शादाब पुलिस को गौकशी वाले स्थान पर ले गया. पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए निशांदेही पर खेलपुर के जंगल से 525 किलो गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं . पुलिस टीम फिलहाल मामले में सम्मलित अन्य गौ तस्करों आकिब, समीर, शहवान और बाबू की तलाश कर रही है.