ऋषिकेश: STP प्लांट में बड़ी लापरवाही, क्लोरीन गैस का जानलेवा रिसाव.. टली बड़ी दुर्घटना

ऋषिकेश के एसटीपी प्लांट में आज अचानक क्लोरीन का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। लोग प्लांट से बाहर आने लगे और आसपास के लोग भी एक जगह रुक गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Chlorine gas leakage: Chlorine gas leakage in Rishikesh STP plant
Image: Chlorine gas leakage in Rishikesh STP plant

ऋषिकेश: शुक्रवार यानि आज सुबह ऋषिकेश के लक्कड़घाट स्थित 26एमएलडी, एसटीपी में अचानक क्लोरीन सिलिंडर लीक होने लगा। क्लोरीन गैस लीकेज की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दी गई, उसके बाद पुलिस टीम के बुलाने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

Chlorine gas leakage in Rishikesh STP plant

प्लांट में क्लोरीन गैस लीकेज की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को घटना कि सूचना देकर मौके पर बुलाया . स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (SDRF) के साथ ही वाहिनी मुख्यालय से सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची।

क्लोरीन गैस का सिलिंडर हो रहा था लीक

टीम ने जांच करने पर पाया कि घटनास्थल पर एक क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीक हो रहा था। मौके पर मौजूद फायर सर्विस, एसडीआरएफ और प्लांट के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गैस रिसाव पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। लीक सिलेंडर को हाइड्रा की मदद से पानी के टैंक में डाल दिया गया।

कितनी हानिकारक होती है क्लोरीन गैस?

आपको बता दें कि क्लोरीन गैस बेहद खतरनाक होती है। यह एक तरह से जहर का काम करती है। अगर इसकी हवा में मात्रा अधिक हो जाए, तो सांस लेने में लोगों को दिक्कत होने लगती है। इसके साथ ही शरीर की त्वचा को भी यह भारी नुकसान पहुंचा देती है। विशेषज्ञों कि माने तो इसके लगातार संपर्क में आने से कैंसर जैसी बीमारी भी हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति 30 मिनट तक इस गैस के संपर्क में रहता है, तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है।