Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रपुर: जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच डीएम नितिन भदौरिया के कार्यालय परिसर में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्ष तारीख पर मौजूद थे। पहले तो दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, लेकिन मामला बढ़ते ही एक पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना ने जिला प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े जिला मुख्यालय परिसर में इस प्रकार हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने हमला किया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पंतनगर भूपेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों की तलाश में अभियान चलाया।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिषद में इस तरह का माहौल बिगाड़ना बहुत ही गलत है। एसएसपी ऊधमसिंहनगर को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। कलेक्ट्रेट से जुड़े कुछ लोगों पर भी आरोप प्रत्यारोप का मामला आया है। निकट भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इस पर भी ध्यान रखा जाएगा।