देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख की कोकीन बरामद

पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गैंग के 2 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित एक बड़ी पार्टी में कोकीन की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और दो विदेशी नागरिक 23 लाख की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
smugglers arrested in Dehradun: Two smugglers of Cobra gang arrested in Dehradun
Image: Two smugglers of Cobra gang arrested in Dehradun

देहरादून: थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के दो शातिर विदेशी पैडलरों को होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 33 ग्राम कोकिन बरामद हुई है। बरामद कोकीन की कीमत 23 लाख रुपए है।

Two smugglers of Cobra gang arrested in Dehradun

नव वर्ष और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गैंग के 2 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बड़ी पार्टी में कोकीन की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और कुठालगेट बैरियर निकट होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड से 2 विदेशी नागरिक प्रिंसेली को 20 ग्राम कोकीन और उसके साथी माखोसेलीजवे को 13 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तंजानिया और जिम्बाब्वे देश के नागरिक

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपी कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। ये दोनों मूल रूप से तंजानिया और जिम्बाब्वे देश के नागरिक हैं। ये लोग अक्सर अपने देश तंजानिया और जिम्बाब्वे से देहरादून आते-जाते रहते हैं। ये गैंग दिल्ली से कोकीन लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट और पैडलर को सप्लाई की जाती है। नव वर्ष पर मसूरी में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी में कोकीन सप्लाई करने के लिए तस्कर कुछ दिन पहले कोकीन को दिल्ली से लाए थे। पर्यटकों को कोकीन सप्लाई करने के लिए मसूरी जा रहा थे, लेकिन पकड़े गए। इससे पहले भी कोबरा गैंग की दो विदेशी महिला तस्करों सहित 7 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इन तस्करों से 2.5 करोड़ रुपए की करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।