खोली का गणेश शुभम सेमवाल की आगामी फिल्म है, जो 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म दो मासूम दिलों, महेश और सरिता, की प्रेम कहानी है, जिनकी मोहब्बत को समाज और जातिवाद की दीवारों का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhandi Film Kholi ka Ganesh Trailer and Release Date
देहरादून: उत्तराखंडी फिल्म Kholi ka Ganesh न केवल जातिवाद जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को उजागर करती है, बल्कि यह सच्चे प्रेम की शक्ति को भी दर्शाती है। शुभम के किरदार महेश और सरिता की प्रेम कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
Uttarakhandi Film Kholi ka Ganesh Trailer
शुभम सेमवाल, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छोटे से गाँव नौगांव तिमली बड़मा में 21 अक्टूबर 1999 को जन्मे, आज भारतीय सिनेमा के उभरते सितारे हैं। बचपन से ही फिल्में देखने और कहानियां गढ़ने के शौकीन शुभम ने 14 साल की उम्र में थिएटर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई स्थित अनुपम खेर के Actor Prepares से स्क्रीनराइटिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद देहरादून से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और अविनाश ध्यानी फिल्म स्कूल (ADFA) से फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण लिया।
31 जनवरी को रिलीज़
खोली का गणेश शुभम सेमवाल की आगामी फिल्म है, जो 31 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। यह फिल्म दो मासूम दिलों, महेश और सरिता, की प्रेम कहानी है, जिनकी मोहब्बत को समाज और जातिवाद की दीवारों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में इन दोनों के संघर्ष और भावनात्मक पहलुओं को खूबसूरती से दिखाया गया है, जिससे यह कहानी दर्शकों के दिलों को छू जाती है।
दीपक रावत भी फिल्म में
उत्तराखंड ने फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को कभी गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया तो कभी अपने भावुक अभिनय से आँखों में पानी भर दिया। पहाड़ के ऐसे ही एक कलाकार हैं दीपक रावत। DBS देहरादून से ग्रेजुवेट दीपक ने थियेटर में काफी लम्बे समय तक काम किया है। भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में भी दीपक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस फिल्म से भी दीपक के प्रसंशकों को बहुत उम्मीदें हैं।
72 Hours फेम अविनाश ध्यानी हैं निर्देशक
फिल्म के निर्देशक अविनाश ध्यानी हैं, जो सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शुभम इस फिल्म में महेश की भूमिका निभा रहे हैं, और फिल्म का ट्रेलर हाल ही में Padma Siddhi Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।