प्रसन्ना ने फिल्म फर्रे में छवि का किरदार निभाया जो काफी पसंद किया गया। इसके बाद ढाई आखर और पिछले साल 2024 में उनकी "दिल्लोजिकल" टीवी सीरीज भी काफी पसंद की गई। इसके बाद उनकी दो फिल्म रिलीज होने वाली हैं.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Prasanna Bisht to be seen in two New Bollywood films
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ों की बेटियां नित नए आयाम छू रही हैं। अल्मोड़ा जिले की प्रसन्ना बिष्ट ने साल 2023 में सलमान खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म "फर्रे" में अहम् किरदार निभाया था, अब अपनी आने वाली दो फिल्मों चिरैया और बॉक्सी से वो फिर चर्चाओं में हैं।
Prasanna Bisht to be seen in two New Bollywood films
कभी कुमाऊं के विश्व प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलू देवता के किरदार को स्कूल के हर प्रोग्राम में निभाने वाली प्रसन्ना ने 12वीं तक की पढ़ाई यहीं आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने कुछ ऑडिशंस दिए और वह सलमान खान की प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में सेलेक्ट हो गई। प्रसन्ना ने इसमें छवि का किरदार निभाया जो काफी पसंद किया गया। इसके बाद ढाई आखर और पिछले साल २०२४ में उनकी दिल्लोजिकल (Dillogical) टीवी सीरीज भी काफी पसंद की गई। अब इस साल चिरैया और बॉक्सी दो फिल्में आने वाली हैं, जिसमें दर्शकों को प्रसन्ना से काफी उम्मीदें हैं।
सफल्लता के लिए आत्मविश्वास जरूरी
प्रसन्ना बिष्ट कहती हैं कि किसी को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना है तो सबसे पहले उन्हें अपने अंदर झांकने की जरूरत है। अगर हमें लगता है ये काम हमारे लिए बना है और हम ये कर सकते हैं, तो हमें जरूर इसके लिए मेहनत करनी चाहिए। किसी भी काम को शुरू करने से उसके बारे रिसर्च करने की जरूरत होती है, जो कि आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए कर सकते हैं।
वे बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग में 12-12 घंटे तक काम करना पड़ता है। एक एक्टर को किसी भी किरदार को करने से पहले हमें उस किरदार के अंदर घुसना पड़ता है, उसे समझना पड़ता है, जिसके बाद एक एक्टर अपना 100% दे पाता है। चिरैया और बॉक्सी जल्द ही रिलीज होंगी। प्रसन्ना मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद तुरंत पहाड़ में अपने घर आ जाती हैं। वो बोलती हैं कि वह काम के बाद अपने आप को रिचार्ज करने के लिए पहाड़ों की ओर आती हैं, और फिर वापस मुंबई जाकर अपनी बैटरी को अपने काम पर फोकस कर खर्च करती हैं।