उत्तराखंड: नेशनल वॉलीबॉल टीम से खेलेगी डाना गांव की भावना कोरंगा, सेना में तैनात हैं पिता

कपकोट तहसील में खूबसूरत दुरुस्त गांव भनार(डाना) निवासी वॉलीबॉल की खिलाड़ी भावना कोरंगा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यहीं पली-बढ़ी भावना कोरंगा का वॉलीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Bhavana Koranga: Bhavana Koranga to play for national volleyball team
Image: Bhavana Koranga to play for national volleyball team

बागेश्वर: उत्तराखंड की बेटियां वैसे तो सफलता की हर दिशा में अपने पंख पसार रही है, लेकिन खेल और साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में पहाड़ की बेटियों का कोई सानी नहीं है। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के खूबसूरत गांव भनार की बेटी भावना कोरंगा वॉलीबॉल की राष्ट्रीय टीम में चुनी गई है।

Bhavana Koranga to play for national volleyball team

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में खूबसूरत दुरुस्त गांव भनार(डाना) निवासी वॉलीबॉल की खिलाड़ी भावना कोरंगा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यहीं पली-बढ़ी भावना कोरंगा का वॉलीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। वर्तमान में भावना उत्तराखंड की बालिका टीम की ओर से खेल रही हैं। भावना कोरंगा की कोचिंग रुद्रपुर में चल रही है।

भारतीय सेना में तैनात हैं पिता

उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहाड़ की बेटी भावना कोरंगा भी अपना दम दिखाएंगी। उतराखंड के जिला बागेश्वर में भनार (डाना) गांव तहसील कपकोट में आता है, यहां के भारतीय सेना में कार्यरत सूबेदार श्री दशरथ सिंह कोरंगा और श्रीमती दुर्गा देवी कोरंगा की बेटी हैं भावना कोरंगा।
भावना के चयन पर वॉलीबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी मनमोहन सिंह परिहार में बागेश्वर के लिए उपलब्धि करार देते हुए कहा कि बागेश्वर की युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। नेशनल गेम्स में भावना के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। शाबाश बेटी.. राज्य समीक्षा की ओर से भी भावना को बालीबाल भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाईयां।