Uttarakhand Weather Update: बर्फबारी से तापमान में गिरावट, आज इन 2 जिलों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी

आज मकर संक्रांति कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुई, लेकिन इस ठंड के बावजूद लोगों की आस्था मजबूत है। लोग सुबह से ही गंगा में स्नान करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। मौसम विभाग ने दो जिलों में कोहरा छाने की संभावना जताई है दोनों जिलों में येलो अलर्ट भी जारी..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 14 january 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 14 january 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों में हुई बारिश और बर्फ़बारी होने से तापमान में कमी आई है. देहरादून में बीते रविवार को दिनभर बूंदाबांदी होती रही लेकिन कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई, जिसके चलते राजधानी के तापमान में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और ठंड में इजाफा हो गया.

Uttarakhand Weather Update 14 january 2025

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों बर्फ़बारी होने और शीत लहरों के चलने से इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाने के कारण ठंड लोगों की मुश्किलें बड़ा रही है. बीते दिनों में प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश के कारण तापमान के स्तर में काफी गिरावट आई है. कई जगहों पर लोगों का घर से बाहर आना मुश्किल हो गया है. वहीं आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुआ है। लेकिन इस ठंड के बावजूद लोगों की आस्था मजबूत है। लोग सुबह से ही नदी और गंगा में स्नान करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दो जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते दो दिनों राज्य में कहीं-कहीं बर्फबारी और बारिश के होने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार अर्थात आज राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इन दोनों जिलों को छोड़कर, राज्य के अन्य सभी जिलों में पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में घने कोहरे के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह थोड़ी धुंध रहने की उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.