Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में निकाय चुनाव के बीच हल्द्वानी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के करीबी और उनके प्रतिनिधि रहे सौरभ भट्ट को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीय निकाय के चुनाव में भी बीजेपी की जीत होगी और ट्रिपल इंजन की सरकार तीसरी बार बनेगी। बीजेपी में शामिल होने के बाद सौरभ भट्ट ने कहा कि उन्होंने घर वापसी कर ली है और वह अब बीजेपी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट को पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में रहकर अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे। भट्ट ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य में सरकार है। ऐसे में अगर भाजपा का प्रत्याशी हल्द्वानी का मेयर का बनता है। तो निश्चित ही हल्द्वानी का और विकास होगा। इस उद्देश्य से उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।