पहाड़ी जिलों में आज वर्षा की संभावना है, जबकि समतल क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 23 january 2025
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में आज मौसम फिर बदलाव दिख रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना जताई है जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update 23 Jan 2025
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना होने से ठंड से राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। वहीं कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बीते दिन राज्य के मैदानी जिलों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह पाला पड़ने से काफी ठंड हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में धुंध छाने के कारण सुबह से समय कड़ाके के ठंड पड़ रही है। लेकिन आज सुबह से मौसम में फिर बदलाव दिखाई दे रहा है, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश और कुछ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ। बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि 23 जनवरी, गुरुवार को उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में तेज गरज के साथ बिजली चमकने और बारिश होने की भी आशंका है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।