Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
लालकुआं: हल्द्वानी में फर्जी मार्कशीट लगाकर डाक विभाग में नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की पुष्टि होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। नवम्बर में युवती की नियुक्ति देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुई था।
जून 2024 में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। उसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। डाक विभाग ने जब अभिलेखों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी।
इसके बाद बिहार ओपन बोर्ड को मार्कशीट भेजी गई। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मार्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।