देहरादून: नगर निगम के इतिहास की सबसे बड़ी जीत, लाख वोटों के अंतर से मेयर बने सौरभ थपलियाल

64% वार्डों में हासिल की जीत हासिल कर देहरादून में बीजेपी के सौरभ थपलियाल ने दर्ज की नगर निगम की सबसे बड़ी जीत, सौरभ थपलियाल एक लाख वोटों के अंतर से बनेंगे राजधानी के नए महापौर..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Saurabh Thapliyal BJP Mayer: Saurabh Thapliyal biggest victory in Dehradun Municipal Corporation
Image: Saurabh Thapliyal biggest victory in Dehradun Municipal Corporation

देहरादून: भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने मेयर पद पर 105095 वोटों से शानदार जीत हासिल की है। भाजपा ने नगर निगम के देहरादून के 100 वार्ड में से 64 वार्डों में भी जीत हासिल की है। देहरादून में बीजेपी की जीत को नगर निगम के इतिहास में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम 2025 में देहरादून नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा के सौरभ थपलियाल ने एक लाख से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है।

Saurabh Thapliyal's biggest victory in Dehradun Municipal Corporation

उत्तराखंड के सबसे बड़े और 100 वार्ड वाले देहरादून नगर निगम हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने जीत का ताज पहना। भारतीय जनता पार्टी के मेयर उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने देहरादून नगर निगम में एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। यह विशेष बात है कि भाजपा ने अपने दम पर नगर निगम में बोर्ड बनाने में भी सफलता हासिल की है। देहरादून नगर निगम में 27 घंटे की मतगणना के बाद मेयर पद के परिणाम घोषित किए गए। सौरभ थपलियाल ने मेयर पद पर 105095 वोटों से शानदार जीत हासिल की है। भाजपा ने नगर निगम के देहरादून के 100 वार्ड में से 64 वार्डों में भी जीत हासिल की है।

देहरादून में नगर निगम इतिहास की सबसे बड़ी जीत

देहरादून में बीजेपी की जीत को नगर निगम के इतिहास में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। देहरादून नगर निगम में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस ने 23 पार्षदों ने जीत हासिल की है, वहीं 13 वार्डों में निर्दलीय ने जीत हासिल की है।

प्रत्याशियों को पड़े वोट का लोखा-जोखा

भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल :- 241778 वोट्स मिले
कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल :- 136483 वोट्स मिले
निर्दलीय प्रत्याशी सरदार पप्पू खान :- 9607 वोट्स मिले
आम आदमी पार्टी :- 2464 वोट्स मिले
आम आदमी पार्टी से अधिक मत नोटा को प्राप्त हुए।