Uniform Civil Code: सीएम धामी ने लांच किया पोर्टल, लागू हुआ UCC.. उत्तराखंड ने रच दिया इतिहास

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। आज दिन में 12:30 बजे यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का CM धामी ने उत्तराखंड के सभी मंत्रियों की मौजूदगी में लोकार्पण किया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uniform Civil Code: Uniform Civil Code Applied in Uttarakhand
Image: Uniform Civil Code Applied in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। CM धामी ने आज Uniform Civil Code के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया है। UCC की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

Uniform Civil Code Applied in Uttarakhand

20 जनवरी को कैबिनेट ने UCC को पास कर दिया था, उसके बाद बीते कई दिनों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की मॉक ड्रिल चल रही थी। 24 जनवरी को हुई मॉक ड्रिल में आई समस्याओं को दूर किया गया और आज दोपहर 12.30 पर Uniform Civil Code की नियमावली का लोकार्पण हो गया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि समिति ने कई सालों की मेहनत के बाद यूसीसी को तैयार किया है। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को भी आसान किया गया है। UCC समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि आप एक बार हमारे पोर्टल पर आइए। फिर आप सिस्टम के पास नहीं सिस्टम आपके पास आएगा, पंजीकरण को आसान बनाया गया है।

UCC Portal

CM धामी ने कहा "समानता और समरसता के नए युग का आरंभ !" उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर UCC पोर्टल का लिंक शेयर किया और कहा कि "माँ गंगा की उद्गम स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड से समानता की अविरल धारा प्रवाहित हो चुकी है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।" UCC पोर्टल का लिंक: ucc.uk.gov.in