Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले आयुष बडोनी दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली की रणजी टीम में कई बड़े नाम खेलने जा रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम विश्व के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का है।
देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है। आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से आयुष बडोनी खेल चुके है। जिसमे उन्होंने कई मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। आयुष बडोनी का परिवार अब दिल्ली में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें देवप्रयाग के सिलोड़ गांव में हैं। आयुष बडोनी की क्रिकेट यात्रा ने उनके परिवार और गांव के लोगों को गौरवान्वित किया है। आयुष बडोनी की उपलब्धियों ने देवप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों में एक और नई ऊर्जा पैदा कर दी है।