Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: किस्मत बदलने वाली एप ड्रीम11 ने उत्तराखंड के एक और युवा की रातों-रातों जिंदगी बदल दी. बीते मंगलवार को बागेश्वर जनपद का एक मामूली व्यापारी किशोर पांडे करोड़पति बन गया। रातों-रात करोड़पति बनने से किशोर और उसके परिजन बेहद उत्साहित हैं.
आपको बता दें कि किशोर पांडे बागेश्वर जनपद के सिल्ली गांव के गरुड़ बाजार में एक जूतों की दुकान चलाते हैं. किशोर पिछले पांच सालों से dream11 पर टीम बना रहे हैं. बीते सोमवार की रात किशोर ने साउथ अफ्रीका T20 लीग के डीएचई बनाम पीआरके के बीच हुए मुकाबले में dream11 पर अपनी टीम बनाई थी. अगली सुबह यानि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया जिसे देखकर कुछ क्षण के लिए उनकी आखें चौंधिया गई.
उन्होंने जैसे ही मेसेज पढ़ने के लिए अपना फ़ोन खोला तो वे करोड़पति बन गए थे. उनके मोबाइल पर ड्रीम11 से एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया हुआ था। इस बात की जानकारी मिलते ही उनके साथ उनके परिवार वाले भी खुशी से झूम उठे. देखते ही देखते सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई. इसके बाद आसपास के दुकानदार उनकी दुकान पर एकत्रित हुए और किशोर पण्डे को बधाई देने लगे के साथ ही आतिशबाजी करने लगे। किशोर पांडे बताते हैं कि उनकी गरुड़ बाजार मे जूतो की दुकान है। वे पिछले 5 सालों से लगातार dream11 पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे, और मंगलवार की सुबह उनकी किस्मत चमक गई.