पकड़ा गया तस्कर यूट्यूब चैनल चलाता है। मॉनिटर लिजर्ड के अंगों का जादू टोने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने में होता है इस्तेमाल, ऊंची कीमत देकर खरीदते हैं ग्राहक..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: YouTuber arrested with monitor lizard parts
हरिद्वार: वन विभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के अंगों के साथ वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 4 नग हत्था जोड़ी (मॉनिटर लिजर्ड के अंग) बरामद हुए है। मॉनिटर लिजॉर्ड को गोह के नाम से भी जाना जाता है। विशालकाय छिपकली जैसे दिखने वाले इस जीव के अंगों का इस्तेमाल शारीरिक ताकत बढ़ाने के साथ तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोटके में भी होता है।
YouTuber arrested with monitor lizard parts
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने बस स्टैंड के पास से वन्य जीव तस्कर को गोह के अंगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हरिद्वार बस स्टैंड के पास से गौरव शर्मा निवासी रुड़की को चार नग मॉनिटर लिजर्ड के हेमी पेनिस के साथ पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
यूट्यूब चैनल चलाता है आरोपी
रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा है और यूट्यूब चैनल चलाता है। उसने मॉनिटर लिजर्ड के अंग किसी अन्य से खरीदे थे और आगे इन्हें बेचने की फिराक में था। वन विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि आरोपी कब से वन्यजीव तस्करी में शामिल है। साथ ही उसके संपर्को का भी पता लगाया जा रहा है।
छिपकली से कई गुना बड़ा होता है गोह (Monitor Lizard)
मॉनिटर लिजर्ड को गोह के नाम से भी जाना जाता है। ये दिखने में तो छिपकली की तरह दिखता है, लेकिन इसकी लंबाई और वजन छिपकली से कई गुना ज्यादा होता है। रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथासंशोधित 2023 के अनुसूची-1 में दर्ज है।