गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में 260 विभिन्न पदों पर भर्तियां खुली हैं, उम्मीदवारों को सबसे पहले गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Recruitment for 260 posts including Professor in GB Pant University
उधमसिंह नगर: गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एन्ड टेक्नोलॉजी (GBPUAT)में रिक्त पदों की पूर्ती के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से कुल 260 रिक्त पदों की पूर्ती के लिए भर्ती के आवेदन पत्र जारी किए गए हैं।
Recruitment for 260 posts including Professor in GB Pant University
गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी की ओर से 260 रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के इच्छुक और योग्य है वे ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजने के लिए 28 फरवरी को अंतिम तिथि है।
भर्ती के लिए पद
प्रोफेसर :- 75 पद,
एसोसिएट प्रोफेसर :- 99 पद,
सहायक प्रोफेसर :- 80 पद,
असिस्टेंट लाइब्रेरियन :- 02 पद,
सहायक निदेशक :- 04 पद,
आवेदन शुल्क
जनरल और OBC वर्ग :- 1500 रुपये
EWS वर्ग :- 1000 रुपये
SC और ST वर्ग :- 750 रुपये
निर्धारित सैलरी
प्रोफेसर :- 1,44,200 रुपये,
एसोसिएट प्रोफेसर :- 1,31,400 रुपये,
सहायक प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक :- 57,700 रुपये,
शैक्षणिक योग्यता
प्रोफ़ेसर :- प्रासंगिक विषय में पीएचडी के साथ 10 वर्ष का शिक्षण/शोध अनुभव
सह-प्राध्यापक :- पीएचडी, 8 वर्ष का शिक्षण/शोध अनुभव एवं शोध प्रकाशन
सहायक प्रोफेसर :- यूजीसी नियमों के अनुसार नेट/पीएचडी के साथ मास्टर डिग्री
सहायक लाइब्रेरियन :- लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री के साथ नेट/पीएचडी
सहायक निदेशक (पीई) :- शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातकोत्तर के साथ नेट/पीएचडी
आवेदन की विधि
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है। आवेदन पत्र भरने के बाद, अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन शुल्क के साथ डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। इसके बाद, उन्हें इसे स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से Chief Personnel Officer (Recruitment Section), Govind Ballabh Pant University of Agriculture & Technology Pantnagar, Udham Singh Nagar, Uttarakhand (263145) के पते पर 28 फरवरी 2025 तक भेजना होगा।