उत्तराखंड: ₹10000 में बिका सहायक समाज कल्याण अधिकारी का ईमान, घर दिलाने के नाम पर ली रिश्वत

टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर उसकी संपत्ति को लेकर भी जानकारी जुटाई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Officer caught taking bribe: Assistant Social Welfare Officer caught taking bribe
Image: Assistant Social Welfare Officer caught taking bribe

उत्तरकाशी: जनपद उतरकाशी के पुरोला में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी मोनू कुमार गौतम हाल ही में इस पद पर नियुक्त हुए थे।

Assistant Social Welfare Officer caught taking bribe

दरअसल आरोपी ने अटल आवास योजना के तहत आवास प्रदान करने के लिए पीड़ित से ₹15000 की मांग की थी। लेकिन जब पीड़ित के पास इतनी राशि नहीं थी, तो 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। अधिकारी ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह 10 हजार रुपये लेकर आवास आवंटन की फाइल समाज कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी को भेज देगा। इसके बाद पीड़ित को पुरोला से सोनाली गांव के पास मोरी जाने वाले रास्ते पर बुलाया गया।

आवास और अन्य स्थानों पर जांच

जिसकी शिकायत मिलने पर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान टीम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर उसकी संपत्ति को लेकर भी जानकारी जुटाई है। आरोपी अधिकारी से अन्य और कई मसलों पर भी जानकारी ली जा रही है। उधर निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरुगेशन ने अधिकारी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।